Friday, November 14, 2025
HomeUncategorizedगंगा कटाव से तिनटंगा का अस्तित्व संकट में, 3 घंटे में 30...

गंगा कटाव से तिनटंगा का अस्तित्व संकट में, 3 घंटे में 30 घर नदी में समाए

भागलपुर(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नवगछिया के रंगरा प्रखंड अंतर्गत तिनटंगा के ज्ञानीदास टोला में गंगा नदी का कटाव विकराल रूप ले चुका है। रविवार को महज तीन घंटे में करीब 30 घर नदी में समा गए। देखते ही देखते बलराम मंडल, गंगा मंडल, शंभु मंडल, सीरो मंडल, रामदास मंडल, नंदकिशोर मंडल सहित दर्जनों ग्रामीणों के पक्के- कच्चे मकान गंगा में बह गए।

ग्रामीणों के अनुसार, कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि लोग अपनी जान-माल बचाने के लिए मजबूरन खुद ही अपने घर तोड़ रहे हैं। ईंट, सरिया और अन्य सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाने की जद्दोजहद जारी है।

स्थानीय निवासी विनोद मंडल ने बताया कि रोशन मंडल, गुलाब मंडल, ललन मंडल, बूधो मंडल, मनोज मुखिया सहित 50 परिवारों के घर कटाव के मुहाने पर हैं। कभी भी ये मकान भी नदी में समा सकते हैं। प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटाव को लेकर गहरी चिंता जताई है।

अगर कटाव पर शीघ्र रोकथाम नहीं हुई तो तिनटंगा का बड़ा हिस्सा मानचित्र से मिट सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments