ब्रेकिंग नदी में डूबने से तीन युवको की दर्दनाक मौत

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार की सुबह सरयु नदी में नहाने गए तीन युवकों की मौत।स्थानीय गोताखोरों ने युवकों के शव को नदी से बाहर निकाला। परिजनों ने पुलिस संग युवकों को सीएचसी बरहज लाये जहाँ पर डॉक्टरो ने प्राथमिक इलाज कर मृत घोषित कर दिया, ततपश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा बना बनाई तथा पीएम के लिये मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बरहज में एक दर्दनाक घटना के घटने से पूरे नगर क्षेत्र में कोहराम मच गया।
बताते चलें कि, पटेल नगर पश्चिमी निवासी तूफानी बासफोर के घर रविवार की शाम जन्मदिन का आयोजन किया गया, जिसमे गोरखपुर जनपद के मोहद्दीपुर निवासी संजय व उनकी पत्नी तथा उनके बेटे प्रदीप 24, व रोहित 23, जन्मदिन में शामिल होने बरहज अपने ननिहाल में आये थे। वही उन लोगो के संग पूनम पत्नी रंजीत बासफोर भी अपने बेटे बंटी 22,के साथ बरहज ननिहाल में आये थे।
सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे 4 युवक रोहित,प्रदीप,बंटी, के साथ राजन पुत्र रंजेय नदी में नहाने के लिए सरयु घाट पर गए थे। स्नान करते समय गहरे पानी मे चले जाने से चारो युवक डूबने लगे, किसी भी तरह से राजन पुत्र रंजेय अपने को नदी से बाहर निकाल कर शोर मचाया,तबतक तीनो युवक डूब गए, वही से किसी ने युवकों के डूबने की सूचना पुलिस को दी , सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरो के माध्यम से काफी खोज के बाद 3 युवकों के शवों को नदी से बाहर निकाला। ततपश्चात पुलिस द्वारा तीनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाया गया, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। सबकी आँखे इस घटना से आहत थी। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं।
पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया गया। सूचना मिलते ही सीएचसी पहुँचे तहसीलदार अरुण कुमार ने घटना की ली जानकारी, परिजनों को ढाढस बधाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

5 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

5 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

9 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

10 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

11 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

20 hours ago