देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस कार्यालय देवरिया के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आरक्षी को शोक सलामी के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय राजकुमार श्रीवास्तव, मूल निवासी थाना मुजेहना के निकट, जनपद गोण्डा के रहने वाले थे। उनकी नियुक्ति 11 अक्टूबर 2020 को आरक्षी पद पर हुई थी। वर्तमान में वह पुलिस कार्यालय देवरिया स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। पांच अक्टूबर की रात करीब आठ बजे भोजन करने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक व्याप्त हो गया। श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक देवरिया ने दिवंगत आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर शोक सलामी दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हरसंभव संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात सत्येन्द्र राय, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आरक्षी के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…
CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म में धनतेरस का पर्व केवल धन-संपत्ति और खरीदारी का…
धनतेरस पर बाजारों में छाई रौनक, खरीदारी के उत्साह से गुलजार हुआ घंटाघर एस्प्रा गोरखपुर…