Categories: Newsbeat

दीपावली पर पटाखा बाजारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एसपी ने किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने कोतवाली क्षेत्र में निर्धारित पटाखा विक्रय स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन कराने तथा भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट, आईटीआई कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज तथा एसएसबीएल इंटर कॉलेज पूर्वा चौराहा में लगने वाली पटाखा दुकानों के स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखने, अग्निशमन उपकरणों के साथ बालू और पानी की व्यवस्था रखने तथा विद्युत तारों एवं उपकरणों को सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पटाखा दुकानों के आसपास धूम्रपान और खुली आग का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। साथ ही प्रवेश एवं निकास मार्गों को अवरोधमुक्त रखा जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में अग्निशमन वाहन और राहत दल को मौके तक पहुंचने में परेशानी न हो।एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पटाखा बिक्री स्थलों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए और आसपास की यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए। सुरक्षा इंतजामों की नियमित निगरानी करने के साथ किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा।उन्होंने दुकानदारों से निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पटाखों की बिक्री करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य दीपावली के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ किसी भी अग्निकांड अथवा अप्रिय घटना की आशंका को रोकना है।

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

7 minutes ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

18 minutes ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

18 minutes ago

दिवंगत आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव को पुलिस लाइन में दी गई शोक सलामी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस कार्यालय देवरिया के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात आरक्षी आदित्य राम…

30 minutes ago

धनतेरस पर धन के साथ आरोग्य की भी होगी कामना, धन्वंतरि पूजन से शुरू होगा पांच दिवसीय दीपोत्सव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म में धनतेरस का पर्व केवल धन-संपत्ति और खरीदारी का…

35 minutes ago

एस्प्रा शोरूम में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, लोगों ने जमकर की खरीदारी

धनतेरस पर बाजारों में छाई रौनक, खरीदारी के उत्साह से गुलजार हुआ घंटाघर एस्प्रा गोरखपुर…

3 hours ago