सरदार पटेल पर कंगना की टिप्पणी घोर निंदनीय-पटेल उदय

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय कुर्मी महासभा के जिला उपाध्यक्ष पटेल उदय प्रताप सिंह ने भाजपा सांसद कंगना रनौत के हालिया बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि “सरदार वल्लभभाई पटेल प्रधानमंत्री इसलिए नहीं बन पाए क्योंकि उन्हें अंग्रेज़ी नहीं आती थी।” इस बयान को लेकर कुर्मी समाज में भारी रोष है।
उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कंगना का यह कथन न केवल ऐतिहासिक तथ्यों से परे है, बल्कि यह भारत रत्न सरदार पटेल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के प्रति घोर अपमान है। उन्होंने कहा, “सरदार पटेल ने महात्मा गांधी की भावना का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री पद को ठुकरा दिया था। वे कांग्रेस में विभाजन या अंतर्कलह नहीं चाहते थे।”
उदय प्रताप ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत को शायद सरदार पटेल की जीवनी और उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ही नहीं है। उन्होंने मांग की कि कंगना को न केवल देश से माफी मांगनी चाहिए, बल्कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।
महासभा ने सरकार से कंगना की सांसद सदस्यता समाप्त करने और उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
उदय प्रताप सिंह ने यह भी घोषणा की कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कुर्मी समाज 23 जुलाई को देवरिया जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेगा, ताकि इस मामले में कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

7 minutes ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

14 minutes ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

27 minutes ago

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

11 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

12 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

12 hours ago