चार अन्तर्राज्यीय चोर सहित तीन लग्जरी चारपहिया कार बरामद

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा )। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज आतिश कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना श्याम देऊरवा जनपद महराजगंज व एस0ओ0जी0/स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से अन्तर्राज्यीय वाहन चोरों की गिरफ्तारी के साथ साथ तीन अदद लग्ज़री कार बरामद करने में सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम देउरवा थाना क्षेत्रांतर्गत रविवार को प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह देखभाल क्षेत्र तलाश वाछिंत अभियुक्त व नववर्ष के दृष्टिंगत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग हेतु परतावल बाजार में मौजूद थे जहां स्वाट व एस0ओ0जी0 टीम भी संदिग्धों की तलाश मे परतावल बाजार पर ही मिली । पुलिस द्वारा नववर्ष के दृष्टिंगत शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा कर रहे थे कि मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि कुछ लोग कार लेकर गोरखपुर से भटहट होते हुए महराजगंज के रास्ते नेपाल कार को बेचने जाएंगे । मुखबिर खास के सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चौकी परतावल के आगे महराजगंज रोड पर छातिराम छठ घाट के पास वाहन चेकिंग करने लगे कि चेकिंग के दौंरान तीन कार(लग्ज़री) जिसमें से दो क्रेटा व एक स्विफ्ट बरामद कर चार अन्तर्राज्यीय चोरो को गिरफ्तार किया गया। पुछ-ताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना पता
सौरभ कुमार सिंह उर्फ अभिषेक पुत्र उमेंश कुमार सिंह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी गविरार थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार व स्थाई निवासी बहुला मोती बाजार रानीगंज थाना बनबहाल जिला पंश्चिम वर्धमान (पश्चिम बंगाल, प्रिन्स कुमार सिंह पुत्र श्याम कुमार सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी कर्णपुरा आमडाढी थाना एकमा जनपद छपरा सारण (बिहार),राहुल कुमार सिंह पुत्र अरविन्द सिंह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी कर्णपुरा आमडाढी थाना एकमा जनपद छपरा सारण (बिहार) ,विनित कुमार सिंह पुत्र अखिलेश सिंह निवासी कर्णपुरा आमडाढी थाना एकमा जनपद छपरा सारण (बिहार) व अस्थाई पता मोहल्ला रांची रातुचट्टी एसबीएल गेट सिवाला क्वाटर थाना रातु जनपद रांची (झारखंड) उम्र करीब 21 वर्ष बताया। साथ ही साथ अभियुक्तों से पूछने पर सौरभ ने बताया कि सोनू गिरी जो जिला पश्चिम बर्दमान, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है जो पेशे से बिल्डर है, और उसकी कम्पनी का नाम ड्रीम च्वाईस कम्पनी है उसी ने मुझे बेचने के लिए 08 गाड़ियां दिया था । जिसमें से कई गाड़ियों को मैने पश्चिम बंगाल व बिहार में बेच दिया है और इन गाड़ियों को हम लोगों ने देवरिया व मऊ में 3 लाख 70 हजार में बन्धक रख दिया था। तत्पश्चात सोनू गिरी द्वारा बताया गया कि गाड़ियों को जहां बन्धक रखे हो वहां से जितना जल्दी हो सके गाड़ियों को नेपाल ले जाकर बेच दो तब मै अपने साथियों/रिश्तेदारों के साथ आज मऊ व देवरिया से बन्धक गाड़ियों को लेकर नेपाल बेचने हेतु जा रहा था कि आप लोग पकड़ लिये ।

rkpshomnath

Recent Posts

कतर्नियाघाट में तेंदुए का आतंक, फूस के घर में सो रही 86 वर्षीय वृद्धा की मौत

एक सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग…

27 minutes ago

हाईवे किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह स्पष्ट करने में जुटी बहराइच…

34 minutes ago

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

7 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

7 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

7 hours ago