डीडीयू की तीन छात्राओं को मिला सर्वश्रेष्ठ छात्र पुरस्कार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की तीन छात्राओं को माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर ” सर्वश्रेष्ठ छात्र ” पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार प्राप्त करने वालो में छात्राएं नयनिका यादव, दीक्षांशिखा गुप्ता और पद्मजा द्विवेदी शामिल हैं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान हमारे विश्वविद्यालय की गुणवत्ता, नवाचार और अकादमिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं नयनिका, दीक्षांशिखा और पद्मजा को उनकी सफलता के लिए बधाई देती हूँ। उन्होंने न केवल अपने विभाग को गौरवान्वित किया है, बल्कि आने वाली पीढ़ी की छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं।” विभागाध्यक्ष प्रो. राजर्षि कुमार गौर ने बताया कि विभाग के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग हमेशा ऐसे छात्रों को पुरस्कृत करता है। उन्होंने कहा कि विभाग के छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन से यह पुरस्कार हासिल किया है।

Karan Pandey

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

7 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

20 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

20 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

20 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

21 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

23 hours ago