सड़क दुर्घटना में तीन छात्राओं की मौत, पांच घायल

प्रथम पाली में बोर्ड परीक्षा देने जा रही थी छात्राएं, टायर फटने से हुई दुर्घटना

डीएम व एसपी ने परिजनों को दी सांत्वना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में 03 छात्राओं की दुःखद मृत्यु हो गई, जबकि वाहन चालक सहित 05 छात्राएं घायल हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रही बोलेरो गाड़ी वाहन संख्या बोलेरो U P- 56 Z 5810 का टायर फटने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें तीन छात्राओं की मौत और 05 छात्राएं घायल हो गईं। मृतकों में प्रीति गुप्ता पुत्री विनोद गुप्ता निवासी बरगदवा, थाना पुरंदरपुर 16 वर्ष, चांदनी पटेल पुत्री राकेश पटेल निवासी करमहा थाना पुरंदरपुर 16 वर्ष, गायत्री पुत्री बखेड़ू निवासी बरगदवा थाना पुरंदरपुर उम्र 16 वर्ष शामिल है। घायलों में रुनझुन पुत्री विनोद गुप्ता निवासी बरगदवा थाना पुरंदरपुर उम्र 16 वर्ष चांदनी पुत्री अभिमन्यु चौरसिया निवासी कर्महा बुजुर्ग थाना पुरंदरपुर उम्र 16 वर्ष को उपचार हेतु जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मौके पर जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने घटनास्थल पर जाकर हादसे के बारे में जानकारी ली। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए सभी प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी निर्देश देने के साथ ही जिला प्रशासन सिद्धार्थनगर से वार्ता कर घायलों के समुचित इलाज का अनुरोध किया।
मौके पर मीडिया से वार्ता करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में सुबह 7 बजे सूचना प्राप्त हुई की एक बोलेरो UP 56 Z 5810 से हाईस्कूल की 12 छात्राएं परीक्षा देने धानी बाजार स्थित महेश राम कन्या विद्यालय में जा रही थीं। सिकंदराजीतपुर में पेट्रोल पंप के पास वाहन के पिछले दोनों टायर फटने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दुर्घटना में 03 छात्राओं की मृत्यु हो गई, जबकि वाहन चालक सहित 05 छात्राएं घायल हो गईं। घायलों के सिद्धार्थनगर में नजदीकी अस्पताल में इलाज हेतु रेफर कर दिया गया है। मृत छात्राओं के शवों के पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजावा कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसके उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस का भी निरीक्षण किया और सीएमओ महराजगंज को पोस्टमार्टम हेतु आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम फरेंदा मुकेश कुमार, सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago