मिट्टी की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत, दो घायल गांव में छाया मातम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । एक दिल दहला देने वाली घटना ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के सलारपुर गांव में अचानक मिट्टी की दीवार गिर गिरने से मिट्टी के मलबे में दबकर सगे भाई और ममेरे भाई समेत तीन बच्चों की मौत हो गई है ,जबकि दो घायल हो गए जहां घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया,जिस पर पंचनामा के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है।
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर लक्ष्मनपुर गांव निवासी ग्रामीण वारिस अली का मकान मिट्टी का बना हुआ था गुरुवार दोपहर के आसपास गांव निवासी मुख्तार उर्म लगभग 10 वर्ष पुत्र शमशाद अली, अपने भाई अफ्तार अली उर्म लगभग 6 वर्ष मरेजुद्दीन उर्म लगभग 3 वर्ष पुत्र समरूद्दीन और ममेरा भाई दरगाह थाना क्षेत्र के गगन चक गांव निवासी नसरुद्दीन उर्म लगभग 8 वर्ष पुत्र नूरजादे व भाई इमामुद्दीन उर्म लगभग 2 वर्ष पुत्र नूरजादे खेल रहे थे तभी खेलते समय अचानक मिट्टी की पुरानी दीवार गिर गई जिसके मलबे में सभी बच्चे दब गए जहां मौके पर ही मुख्तार लगभग 10 वर्ष पुत्र शमशाद और अफ्तार 6 वर्ष व ममेरा भाई नसरुद्दीन 8 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमामुद्दीन पुत्र नूरजादे और शमशुद्दीन पुत्र सालारू घायल हो गए उन्हें परिवार के लोगों ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है ,घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है और परिवार के लोग रोने बिलखने लगे और सूचना मिलने पर एसडीएम अजीत परेश थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर रहे थे।
जहां खबर लिखे जाने तक शव पोस्टमार्टम के लिए अधिकारियों व परिजनों से बात चीत चल रही थी जिसपर थाना प्रभारी प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया की शवों की पोस्टमॉर्टम के लिए परिवारजनों से बात चीत चल रही है वहीं इस क्रम में नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी से बात करने पर बताया की लास पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से बात चल रही है।

rkpshomnath

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

2 hours ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

3 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

3 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago