नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुराचार करने वाले तीन अभियुक्त व एक बाल अपचारी गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कोतवाली नानपारा क्षेत्र में सामुहिक दुराचार करने वाले तीन अभियुक्तों व एक बाल अपचारी को पुलिस ने ‌24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। गांव में मौसी के यहां शादी समारोह में गई नाबालिग का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और इसके बाद उसके साथ गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया पुलिस ने बाल अपचारी समेत चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।कोतवाली नानपारा क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 16 वर्षीय किशोरी अपने मौसी के यहां आयोजित विवाह कार्यक्रम में दो दिन पूर्व शामिल होने गई थी रात्रि में नाबालिक नित्य क्रिया के लिये गई थी तभी चार लोगों ने नाबालिग का अपहरण लिया और इसके बाद नाबालिक के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और घटना के बाद सभी फरार हो गये।
किशोरी की तलाश करते हुए परिवार के लोग पहुंचे, सभी ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया और इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बुधवार को चार लोगों के विरुद्ध गैंगरेप, अपहरण और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कौवा भारी गुरघुट्टा गांव निवासी लवकुश पुत्र रामनाथ, नरेन्द्र कुमार उर्फ पंकज पुत्र मायाराम, सोनू पुत्र चेतराम और एक बाल अपचारी के विरुद्ध केस दर्ज किया गुरुवार को बाल अपचारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक पूर्णेश नारायन पांडेय, मुख्य आरक्षी अनिल सिंह और विपुल शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

6 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

6 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

6 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

7 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

7 hours ago