रंग रोगन से लेकर रैम्प तक कराए दुरुस्त-ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
लोकसभा चुनाव को ले कर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर अधिकारियों द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है, जिससे आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सदर लोकसभा के सदर विधानसभा ग्रामीण विधानसभा पिपराइच विधानसभा व कैंपियरगंज आंशिक विधानसभा के सुपरवाइजर के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि अपने-अपने मतदान केंद्र के पास ग्लो साइन बोर्ड पर चिन्ह बनवाए जिससे मतदाता अपने मतदान केंद्र पर सुविधा के साथ पहुंच सके। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने सभी सुपरवाइजर से कहा कि रंग रोगन से लेकर रैम्प और चुनाव आयोग के नजरिये से मतदाताओं को मुहैया कराई जाने वाली सारी सहूलियते उपलब्ध कराये , ताकि मतदाताओ को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कत ना हो। इस दौरान सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशु,चुनाव का कार्य देख रहे राजू सिंह सहित समस्त सुपरवाइजर मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

22 hours ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago

रॉयल्टी के छह गुना दंड से परेशान पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, कार्य बहिष्कार की तैयारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…

2 days ago

भाई-बहन का स्नेहाकाश

✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…

2 days ago