Categories: Uncategorized

मोबाइल पर धमकी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

खेजुरी थाना क्षेत्र में युवक की लालच और गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण शादी टूटने के बाद, वह लड़की को बदनाम करने की साजिश में जुट गया। आरोप है कि युवक ने लड़की की एडिटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं। लड़की के पिता ने थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अब मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की के पिता का आरोप है कि 2023 में खेजुरी निवासी लड़की की शादी उभांव थाना क्षेत्र के बासपार बहोरवा निवासी मोनू से तय हुई थी। लड़की के पिता के अनुसार रिश्ता तय होने पर सोने की अंगूठी और नगद उपहार स्वरूप दिए गए। पिता का आरोप है कि शादी के बाद लड़के और उसके परिवार की मांगें लगातार बढ़ने लगी। परेशान होकर लड़की पक्ष ने रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया। समझौते के तहत दोनों पक्षों ने दिए गए उपहार वापस कर दिए, लेकिन लड़के पक्ष ने नगद नहीं लौटाए। पिता ने अपनी बेटी के लिए नया रिश्ता तलाशना शुरू कर दिया। पता चलने पर मोनू ने जुलाई 2024 से लड़की और उसके परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। वह अनायास लड़की के गांव आने लगा और फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लड़की की एडिटेड तस्वीरें पोस्ट करने लगा।
लड़के ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लड़की के पिता को कॉल करके गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां भी देने लगा। थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर लड़की के पिता ने कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने पुलिस को शनिवार को आदेश दिया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

rkpshomnath

Recent Posts

लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का ऐलान, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; योग्यता और अंकों का पूरा विवरण

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026: आवेदन की तारीख घोषित, 150 अंकों की होगी परीक्षा…

16 minutes ago

यूपी में आसमान से आफत! 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान तबाह; बाढ़ के खतरे से कई जिले अलर्ट

यूपी में बारिश का कहर: 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; कई जिलों…

29 minutes ago

साबरमती से एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी, रेलवे के कायाकल्प पर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…

1 hour ago

कमजोर परिवारों के बच्चों को बनाया निशाना, नामसाई में खुली तस्करी नेटवर्क की परतें

नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…

1 hour ago