त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने पुलिस का जताया आभार
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की पूरी धनराशि 20 हजार रुपये उसके बैंक खाते में वापस करा दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरौली थाना क्षेत्र के जोकहाखास निवासी पंकज यादव के साथ 27 मई 2026 को साइबर ठगी की घटना हुई थी। पीड़ित ने इस संबंध में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद सुरौली थाने की साइबर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ठगी की रकम को तत्काल होल्ड करा दिया। इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कराकर 20 हजार रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने सुरौली पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में की गई। इसमें थानाध्यक्ष सुरौली उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, आरक्षी इमरान अंसारी तथा महिला आरक्षी शालिनी मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।देवरिया पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें तथा साइबर अपराध की आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और वापस पाने की संभावना बढ़ जाती है।
मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…
जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…
कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली संविधान की शपथ देवरिया…