विवाह के बंधन में बंधे हजार जोड़े, सीएम योगी ने नवदंपतियों को दी शुभकामनाएं

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने चम्पा देवी पार्क में आयोजित, सामूहिक विवाह में 1000 से अधिक सामूहिक विवाह के जोड़ों को मुख्यमंत्री ने आर्शिवाद देते हुए कहा कि,2017 में जब प्रदेश के अन्दर डबल इंजन की सरकार बनी तब उस समय गरीब कन्याओं की शादी जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही थी कि, वे पैसा खर्च कर सके और दहेज आदि जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ लड़ सके, बहुत सारी बालिकाए कुंवारी रह जाती थी, इस लिए उस समय प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम प्रारम्भ किया। इस योजना में पहले 31 हजार रू0 की सहायता दी जाती थी बाद में इस राशि को बढ़ाकर 51 हजार रूपये कर एक-एक बालिका की शादी के लिये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम निरन्तर चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक लगभग 2 लाख, बालिकाओं की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सम्पन्न हो चुकी है। गोरखपुर में ही सोमवार को विवाह पंचमी के पर्व पर 1000 से अधिक बालक और बालिकाएं वैवाहिक बंधन से जुड़ रही है। समाज के प्रत्येक तबके के लिये प्रधानमंत्री के मार्ग दर्शन मेें डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, आज इसका परिणाम हम सबके सामने है। वर्तमान में प्रदेश के अन्दर एक करोड़ ऐसे परिवार है जिन्हें वृद्धवस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांगजन पेंशन के माध्यम से एक हजार रूपये प्रतिमाह यानि 12000 रूपये सलाना प्रदेश और केन्द्र की सरकार उन परिवारों को देकर उनको सबल बनाने का कार्य करती है। प्रदेश के अन्दर 15 करोड़ गरीबो को कोरोना कालखण्ड के दौरान फ्री में राशन की सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास को तीव्र गति से आगे बढा़ते हुए, प्रत्येक नागरिक के जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयास किया रहा है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से लगातार यह प्रयास हो रहा है कि, समाज के प्रत्येक तबके को बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। आज उसी मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री मोदी के, सबका साथ सबका विकास का मूर्त रूप सामूहिक विवाह कार्यक्रम यहां पर सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज आप अपने वैवाहिक जीवन का संकल्प लेने के साथ ही यह भी संकल्प लेंगे कि बाल विवाह को नही होने देंगे और दहेज मुक्त वैवाहिक कार्यक्रम को ही प्रश्रय देगे तथा दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करेंगे और समाज में अगर कोई कुप्रथा है उसे दूर करने मेें हम सभी लोग अपना योगदान देगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 14 नवयुगलों को प्रमाण पत्र एंव उपहार किट भी भेंट किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद रविकिशन ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार, लगातार जन कल्याणकारी कार्यों को संपादित कर रही है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम इसी का एक हिस्सा है। इस अवसर पर सांसद बासगांव, कमलेश पासवान, महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी, महेन्द्रपाल सिंह, विपिन सिंह, श्रीराम चौहान, डॉ विमलेश पासवान सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि गण एंव अधिकारी गण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अग्निकांडों से सबक: कब जागेगा सुरक्षा तंत्र और जवाबदेही का सिस्टम?

अग्निकांडों से सीख: यह केवल एक व्यक्ति या संस्था की नहीं बल्कि पूरे तंत्र की…

6 hours ago

ग्रामीण खिलाड़ियों के सपनों को मिला नया मैदान, सिरसी में मिनी स्टेडियम निर्माण पूरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड हैसर बाजार स्थित ग्राम पंचायत…

7 hours ago

प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर घुघली में सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत

ढोल-नगाड़ों के बीच जुटे प्रधान व जनप्रतिनिधि, बोले विकास कार्यों की गति नहीं होगी प्रभावित…

7 hours ago

फर्जी अधिकारी बनकर 63 लाख की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार

नौकरी दिलाने और बड़े अधिकारियों से करीबी का झांसा देकर करता था ठगी, पुलिस ने…

7 hours ago

किकबॉक्सिंग की दुनिया में चमका डीडीयू का सितारा, इंटरनेशनल खिलाड़ी सनी सिंह ने बढ़ाया मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र एवं…

7 hours ago