नयी दिल्ली एजेंसी।श्रद्धा मर्डर केस को लेकर दिल्ली पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मुख्य आरोपी आफताब की वैन पर दिल्ली में हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि चार पांच लोगों ने आफताब के वैन पर हमला कर दिया। यह हमला एफएसएल कार्यालय के बाहर हुआ है। इसकी वीडियो भी वायरल हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आफताब के वैन के बाहर लोग तलवार लेकर खड़े थे। जिस तरीके से लोग वहां खड़े थे, उससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि अगर आफताब उनके हाथ लग जाता तो वह उसे नहीं बख्शते। ऐसा उनकी ओर से कहा भी जा रहा था। श्रद्धा मर्डर केस को लेकर लोगों में आफताब को लेकर गुस्सा काफी ज्यादा है।
वही इस पर हमले की कोशिश की गई है। कुछ लोगों ने तो आपका आपकी गाड़ी का पीछा तक किया है। दिल्ली में एफएसएल कार्यालय के बाहर श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला करने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने आफताब द्वारा युवती का शव काटने के लिए कथिततौर पर इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने 27 वर्षीय वालकर की वह अंगूठी भी बरामद कर ली है जिसे पूनावाला ने कथित रूप से दूसरी महिला को दे दिया था। सूत्रों ने बताया कि पूनावाला के पॉलीग्राफ टेस्ट (लाई डिटेक्टर जांच) का बचा हुआ सत्र फिलहाल रोहिणी स्थित फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में चल रहा है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…