बलिया ( राष्ट्र की परम्परा)
बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार से सटे हॉस्पिटल रोड कोटवा मोड पर स्थित एक बंद मकान का ताला काटकर चोरों ने लगभग 20 हजार नगद व लाखों रुपए के सोने और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसकी जानकारी शुक्रवार की देर शाम राजस्थान से वापस लौटे गृह स्वामी व परिजनों को तब हुई। ताला टूटा था और घर के सामान बिखरे थे। 20 हजार नगद व सोने, चांदी के जेवरात तथा कीमती कपड़े आलमारी से गायब थे।
बता दें कि हॉस्पिटल रोड कोटवा मोड पर मनोज श्रीवास्तव ने अपना मकान बनवाया है। मकान बंद कर पूरा परिवार राजस्थान गया था। वहां से लौटने पर घर में चोरी की जानकारी हुई। बैरिया पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…