बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
बलिया सिकन्दरपुर मार्ग पर स्थित सिकन्दरपुर और खेजुरी थाना के सीमा से सटे बहेरी के पास शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ हो गया। बताया जाता है कि हादसे के वक़्त कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। अन्य दो युवक घायल हो गए। हादसा शुक्रवार की रात करीब 12 बजे का है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। जानकारी के अनुसार खेजूरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी पर शुक्रवार की देर रात्रि बलिया सिकंदरपुर मार्ग पर एक कार सड़क किनारे गड्ढ़े में दीवाल से टकरा गई।जिसमें सवार कौशल सिंह 40 वर्ष पुत्र रणजीत सिंह निवासी पिपरौती थाना रेवती की मौत हो गयी। वही कार में सवार गड़वार थाना क्षेत्र के फरीदपुर -पचखोरा निवासी रितेश सिंह 27 वर्ष पुत्र विजय शंकर सिंह तथा मंटु सिंह 32 वर्ष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी फरीदपुर पचखोरा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस के की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां से चिकित्सको द्वारा गंभीर रूप से घायल रितेश सिंह और मंटू सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…