समाज के वंचित बच्चों तक शिक्षा पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है: चंद्र कुमार बोस

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l नेताजी सुभाषचंद्र बोस के पौत्र चंद्रकुमार बोस ने अपने आवास पर चलित शिक्षा वैन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोस ने सरकार की योजना बताई और उन्होंने विद्यार्थियों को लोगो को मदद देने के लिए आव्हाहन भी किया, और संस्था के कार्य की सहराना की , भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमहापौर और फ्लोरा फाउन्डेशन के ट्रस्टी बाबुभाई भवानजी ने संस्था के कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि एक अंग्रेजी दैनिक की ओर से दी गई कंप्यूटर वेनो के माध्यम से मुंबई की सड़कों पर रहने वाले हजारों वंचित बच्चों तक शिक्षा पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। बच्चों को उनके घर के पास ही शिक्षा के अवसर प्रदान करेगी, और उन्हें स्कूलों मे जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा जिससे वे बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़l सकें संस्था के अध्यक्ष अरूण सबनीस ने बताया की इस वैन में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के लिए मनोरंजक और नैतिक विकास के कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।भवानजी और सबनीस ने चंद्रकुमार बोस और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती ऊषा बोस का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया।
पारले के एन एम कॉलेज, अन्य कॉलेजो के विद्यार्थी और शिक्षण प्रेमी लोग इन बच्चो को शिक्षित करेंगे,संस्था का प्रमुख उद्देश उन्हें सुसंस्कार देना और स्वावलंबी बना कर उन्हें अपराध करने से बचाना।
मुंबई महानगर पालिका और मुंबई पोलिस के मार्गदर्शन मे संस्था ने 150 स्ट्रीट एजुकेशन चाइल्ड ग्रुप तैयार किए गये है। फाउंडेशन के मंत्री सुरेन्द्र मिश्रा ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न लघु व्यवसायों जैसे पलंबर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, पंचर, फुटपाथ व्यवसायी, नाई, , टूर्स ट्रेवल्स, रिक्शा, टैक्सी चालक और अन्य, विशेष रूप से स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) की दिशा में प्रेक्टिकल ट्रेनिंग पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में भगवान गौतम बुद्ध के साधु वीर्तन महाथेरो भंते, योगाचार्य स्वामी भारत भुषण मोबाइल कम्प्यूटर ट्रेनर, सतीश राव , सेल्फ डिफेंस ट्रेनर धनेश छेड़ा राजूभाई टांक इत्यादि उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

1 hour ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

3 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

3 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

3 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

3 hours ago