दीवाली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। भगवतीगंज के एक स्कूल में दीवाली के अवसर पर इंटरहाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने हाउस की ओर से आकर्षक रंगोली बनाकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस आयोजन में सुभाष हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुभाष हाउस की हाउस मास्टर सुनीता सैनी और वाइस हाउस मास्टर प्रगति पाल के नेतृत्व में आंशिक सैनी, जानवी चौरसिया और अन्य छात्रों ने इस उपलब्धि को हासिल किया। सभी विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में दूसरा स्थान गांधी हाउस ने प्राप्त किया। गांधी हाउस की हाउस मास्टर महिमा चौहान और वाइस हाउस मास्टर नेहा सोनकर के मार्गदर्शन में साजिद, अंशिका मौर्य, और ईशा शुक्ला जैसे बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। तीसरा स्थान टैगोर हाउस को मिला, जिसके हाउस मास्टर विशाखा गुप्ता और वाइस हाउस मास्टर संगीता श्रीवास्तव के नेतृत्व में काजल जायसवाल, समृद्धि पांडे, अंशिका मौर्य और शिवांश गुप्ता सहित अन्य बच्चों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल वी.के. शुक्ला और वाइस प्रिंसिपल वी.पी. वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं और उनकी रचनात्मकता की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुभाष हाउस के बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक श्रवण कुमार शुक्ला ने मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दीवाली की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता ने बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ दीवाली के महत्व को भी समझाने का अवसर प्रदान किया। पूरे विद्यालय में रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीयों से सजावट की गई, जिससे एक आनंदमय और उत्सवमय वातावरण का निर्माण हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

13 hours ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

13 hours ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

13 hours ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

23 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago