कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर दीपावली के सार्वजनिक अवकाश को दृष्टिगत रखते कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिलाधिकारी अनुनय झा, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण कर सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और राष्ट्र के लिए सरदार पटेल के योगदान की चर्चा करते हुए कहा की अगर आज हम एक मजबूत राष्ट्र के रूप में वैश्विक पटल अपनी मजबूत उपस्थिति को दर्ज करा रहे हैं, तो उसमे सरदार पटेल जैसी हस्तियों का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि अनेक रियासतों में विभाजित देश को एक राष्ट्र के रूप में संगठित करने का अत्यंत दुरूह कार्य सरदार पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसके लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। सरदार पटेल को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम कोई ऐसा कार्य न करें, जो राष्ट्र की एकता को खतरे में डालता हो और इसको हम विकसित राष्ट्र बनाने हेतु यथासंभव अपना योगदान दें।
अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल जैसे दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति विरले होते हैं और यह उनकी इसी इच्छाशक्ति का परिणाम था की एक अत्यंत जटिल व अनेक रियासतों में विभाजित राष्ट्र एक हो सका।
इस दौरान अपर उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश, ओएसडी आर.पी. सिंह, विष्णु मिश्रा,केशव कन्नौजिया, तपन गुप्ता, मनीष शर्मा, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

12 hours ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

13 hours ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

13 hours ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

22 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago