Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedनकली सोना देकर लोन लेने का कर रहे थे प्रयास, पुलिस ने...

नकली सोना देकर लोन लेने का कर रहे थे प्रयास, पुलिस ने दो जालसाजों को किया गिरफ्तार

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के शहर कोतवाली स्थित मुथुट फाइनेंस से नकली सोना और फर्जी दस्वावेजों के माध्यम से लोन लेने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में मंगलवार को एएसपी महेश सिंह अत्री ने खुलासा किया।

एएसपी महेश सिंह अत्री ने बताया कि नगर के सहादतपुरा स्थित मुथुट फाइनेंस से गाजीपुर जिले के मुबारकपुर गांव निवासी कृष्णनंद मिश्रा और गाजीपुर के जोगा मुसाहिब गांव निवासी राहुल सिंह यादव को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

दोनों आरोपी नकली सोने की ब्रेसलेट के सहारे लोन लेने का प्रयास कर रहे थे। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड मिला। गिरफ्तार होने के बाद पुलिस की पूछताछ में पता चला कि कृष्णानंद मिश्रा पूर्व में मुथुट फाइनेंस की पहड़िया शाखा वाराणसी से पांच लाख 55 हजार 350 रुपये का लोन नकली सोने और फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्राप्त कर चुका है।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने नकली सोने की ब्रेसलेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने मुथुट फाइनेंस शाखा प्रबंधक मोहम्मद कादिर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments