जनता के हक के लिए होगा संघर्ष-विजय रावत

सपाइयों ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को विधानसभा कैंप कार्यालय बरहज पर समाजवादी पार्टी की बैठक को संबोधित कर एसडीएम को सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौपा। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके जनप्रतिनिधि को विकास से कोई मतलब नहीं है जिसकी देन है बरहज विधानसभा की सारी सड़के टूटी व जर्जर पड़ी हुई है, जिसको लेकर के आए दिन समाजवादी पार्टी के लोग भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि व प्रशासन को जगाने का काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी का हमेशा यह संदेश रहा की जनता के हक के लिए हमेशा लड़ते रहने का काम किया है और जनता के हक को दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करने का काम करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी नौजवान विरोधी और विकास विरोधी है। सपा नेता रणविजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर कर रही है और इस सरकार को विकास और जनता से कोई मतलब नहीं, यह सरकार सिर्फ और सिर्फ जनता को जुमला देने का काम कर रही है। छात्र नेता दिनेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी बरहज विधानसभा के सड़कों को बनाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और हम समाजवादी लोग करुअना मार्ग बनाने के लिए 21 तारीख को सुबह 8:00 बजे बिलासपुर सुनाई मोड पर इकट्ठा होकर पदयात्रा निकालने का काम करेंगे और भ्रष्ट प्रशासन को जगाने का काम करेंगे। इस दौरान बैठक के बाद सपा का प्रतिमंडल बरहज ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान मुख्य रूप से अनिल राजभर, दिनेश यादव, सुनील विश्वकर्मा, अजीत सिंह, अनिकेश पांडे, राहुल तिवारी, अनिल राजभर, राकेश प्रजापति, रवि सिंह, निलेश कुमार, विपिन सिंह, रामेश्वर कुमार ,अजीत प्रसाद, अनीश शर्मा, हरकेश यादव, आदि लोग उपस्थित थे।

Karan Pandey

Recent Posts

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

33 minutes ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

51 minutes ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

1 hour ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

1 hour ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

2 hours ago

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

13 hours ago