मईल/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देउबारी गांव के युवक की गोवा में विगत 17 मार्च को मृत्यु हो गई, जिससे गांव में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवा के समुद्री तट पर देऊबारी गांव का युवक रमेश यादव पुत्र स्वर्गीय सागर यादव उम्र 45 वर्ष अपने परिवार की भरण पोषण के लिए रेट निकालने का काम मजदूर के रूप में कर रहा था, अचानक काम करते समय रमेश ने अपने सहपाठी को बताया कि मेरे सीने में दर्द हो रही है तो उसे 5 मिनट के लिये बाहर लिटा दिया और इलाज के लिए अस्पताल ले गए किंतु रमेश की मौत हो गई। गोवा के राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है और रमेश का शव हवाई वाहन द्वारा घर आने की सूचना प्राप्त हुई। विगत तीन दिनों से देउबारी के उप गांव डुमरिया कोल में मातम छाया हुआ है, परिजन शव का इंतजार कर रहे हैं। रमेश अपनी बिटिया का हाथ पीले करने के लिए अगले महीने शादी तय किया था लेकिन बिटिया की डोली उठने के पहले ही पिता ने दम तोड़ दिया, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है शव के प्रतीक्षा में पुरा गांव इंतजार कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक युवक का शव अभी गांव नहीं पहुंचा था।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…
फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…