बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार की सुबह कपरवार में एक अज्ञात युवक के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कपरवार में मंगलवार की सुबह, पश्चिम टोला स्थित कब्रिस्तान के पास 30 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के मुंह को गमछे से बांधा गया है। युवक के शव की पहचान नही हो सकी है। कब्रिस्तान के पास स्थित पोखरे के एक स्थान पर मारने वालों और मृत पूर्व युवक के बीच मारपीट हुई है ऐसी जानकारी सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई हैं, मौके पर खून के निशान भी है। मौके पर एक मोबाइल मिला है। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। शव की पहचान करने में जुटी है। इस सम्बन्ध में बरहज थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।
त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…
मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…
जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…