डीएम ने आयुष्मान गोल्डेन कार्ड के संबंध में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ किया वार्ता

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)‌। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आयुष्मान गोल्डेन कार्ड विषय पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की गई।
जिलाधिकारी द्वारा प्रेस वार्ता में बताया गया कि 70 वर्ष आयु के ऊपर के बृद्धजनों का आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया में 25 नवम्बर 2024 से 17 दिसम्बर, 2024 तक जनपद में 1029 शिविर का आयोजन कर 20454 आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाये गए। इसी क्रम में अगले 10 दिनों तक 384 गांवों में छूटे हुए लोगों का दुबारा शिविर के माध्यम से आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में पात्रता के आधार पर बने आयुष्मान गोल्डेन कार्ड लगभग 11000 को सम्मिलित करते हुए अब तक चिन्हित, लक्षित लगभग 43500 के सापेक्ष लगभग 31600 आयुष्मान गोल्डेन कार्ड जनपद में बन चुके इस प्रकार लक्ष्य के सापेक्ष 72.65 प्रतिशत उपलब्धि रही जिससे जनपद का प्रदेश में दूसरा स्थान रहा पहले स्थान पर वाराणसी है । इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रेस वार्ता में कहा कि आगामी दस दिनों में दुबारा शिविर आयोजित कर 90 प्रतिशत से ऊपर उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में जनपद को प्रथम स्थान पर स्थापित करने का प्रयास है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

2 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

2 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

5 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago