बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार की सुबह कपरवार में एक अज्ञात युवक के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कपरवार में मंगलवार की सुबह, पश्चिम टोला स्थित कब्रिस्तान के पास 30 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक के मुंह को गमछे से बांधा गया है। युवक के शव की पहचान नही हो सकी है। कब्रिस्तान के पास स्थित पोखरे के एक स्थान पर मारने वालों और मृत पूर्व युवक के बीच मारपीट हुई है ऐसी जानकारी सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई हैं, मौके पर खून के निशान भी है। मौके पर एक मोबाइल मिला है। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। शव की पहचान करने में जुटी है। इस सम्बन्ध में बरहज थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात युवक की पहचान करने में जुटी हुई है।
More Stories
भाजपा सरकार में आमजन बहुत ही परेशान है – मार्कण्डेय मिश्र
नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सैनिक बन्धु की बैठक
संस्कारविहीन शिक्षा एक अभिशाप- आचार्य शान्तनु महाराज