रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने से हड़कम्प

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)
बैरिया थाना क्षेत्र के हेमंतपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे हरेराम राम (52) का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक के दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। उसके पैर को भी बांधा गया था, जबकि धारदार हथियार से गला रेता गया था। परिजनों का आरोप है कि हत्यारों ने हरे राम को उनके डेरे से लाकर ट्रैक के किनारे हत्या को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गयी। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
बताया जा रहा है कि हरे राम अपने घर से कुछ दूरी पर गंगापुर गांव के निकट अपने डेरे पर खाना खाने के उपरान्त सोए हुए थे। रात में हत्यारों ने उन्हीं के लोवर उनका हाथ पैर बांध दिया और बड़ी ही निर्ममता पूर्वक गला रेत कर हत्या कर दिया। गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे खून से लथपथ हरेराम राम का शव देख लोग दंग रह गये। आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि रेलवे लाइन के किनारे शव रखने का मतलब निर्मम हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास था। हरेराम की पत्नी चन्द्रावती व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरे राम के दो लड़के हैं। बड़ा लड़का केरल में प्राइवेट नौकरी करता है।
[29/09, 4:02 pm] Govind Maurya: उग्रसेन सेतु में होल होने से भारी वाहनों का आवागमन बाधित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र के कपरवार में घाघरा व राप्ती नदी पर बने उग्रसेन सेतु में मंगलवार की रात्रि में बड़ा होल होने से भारी वाहनो का पूर्ण रूपेण आवागमन बाधित होगया है जिससे दूर दराज के लिए यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जबकि खतरे को देखते हुए पी डब्लू डी विभाग ने होल के चारो तरफ इट का घेरा लगा दिया है किंतु खतरा बना हुआ है। पुल के पश्चिमी छोर पर पुल पर बना सड़क होल में तब्दील हो गया है और होल से नदी को देखा जा सकता है।अत्यधिक खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग किया गया है कि कोई भी वाहन पुल पर न जा सके।सूचना मिलने पर अधीक्षण अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग गोरखपुर ने मौके का निरीक्षण कर होल के चारों तरफ ईट से बैरिकेडिंग कराया इस समय पुल से बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। इसके चलते भारी वाहन रूट बदलकर गैर जनपदो से जाने पर मजबूर है जबकि अधीक्षण अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग गोरखपुर ने कहा कि उग्रसेन सेतु में होल के मरम्मत में काफी समय लग सकता है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

6 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

6 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

6 hours ago