पार्टी कार्यालय से बोलेरो और मोबाइल चोरी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान की बोलेरो व मोबाइल बुधवार की रात पकवाइनार (माधोपुर) स्थित पार्टी कार्यालय से चोरों ने गायब कर दिया है। उन्होंने गुरूवार को सुबह पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रेखहां गांव निवासी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौहान ने अपने तहरीर में लिखा है कि वे प्रतिदिन की तरह बुधवार की रात वे करीब आठ बजे पकवाइनार (माधोपुर) स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी संबंधित कार्य करने के बाद देर रात करीब बारह बजे कार्यालय पर ही सो गए।वे अपनी सफेद रंग की बोलेरो (यूपी 60 एएस 5648) कार्यालय के बाहर खड़ा किए थे और अपना वीवो कंपनी का मोबाइल कार्यालय में रखे थे। उनके सोने के बाद वहां पहुंचे चोरों ने उनकी बोलेरो व मोबाइल को चुरा ले गए। अगले दिन गुरूवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि उनकी बोलेरो व मोबाइल गायब है।इस दौरान उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही नवागत कोतवाल हिमेंद्र सिंह व पकवाइनार चौकी प्रभारी औरंगजेब खां मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

6 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

7 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

7 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

7 hours ago