समस्त नगर निकायों में नियमित फॉगिंग हो: डीएम

जिलाधिकारी ने की नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा

मख्यमंत्री नगर सृजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद प्रताप सिंह ने आज जनपद के समस्त नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में जनसुविधाओं को प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से फागिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए नियमित फागिंग अत्यंत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त मच्छर पनपने की संभावना वाले जलभराव स्थलों को भी चिन्हित कर एंटी लारवा दवा का छिड़काव किया जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत जनपद में नवस्थापित समस्त नगर निकायों में नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नवसृजित नगर निकायों में सीवरेज, पेयजल, पार्किंग, चौराहों का सुंदरीकरण, मार्ग प्रकाश, सामुदायिक केंद्र तथा स्कूल स्थापित किये जाने का प्रावधान है।
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को नगरीय क्षेत्रों में शासन की नीति के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही ट्रांसफार्मर लोकेशन की सफाई, लटकते तारों को दुरुस्त करने तथा जर्जर खंभों को बदलने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने पीएम आवास योजना तथा पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के नागरिकों को नगरीय सुविधा उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस कार्य में कोताही बरतने वालों की जवाबदेही तय करके कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता विद्युत, ईओ रोहित सिंह, पीओ डूडा विनोद मिश्र, जिला मलेरिया अधिकारी सहित समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

2 hours ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

2 hours ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago