बिना फसल अवशेष प्रबंधन के चल रही कंबाइन सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
खेत में पराली जलाने व बिना फसल अवशेष प्रबन्धन के कंबाइन चलाने के दो प्रकरणों में जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है।

एसडीएम भाटपाररानी ने बताया कि परसौनी दीक्षित में पराली जलाते हुए जय प्रकाश गुप्ता पुत्र चंद्रिका गुप्ता को पकड़ा गया। उनसे 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।नायब तहसीलदार सदर मुकेश वर्मा द्वारा ग्राम धनौती राजडीहा में रामज्ञा पुत्र बुद्धिराम के खेत में बिना फसल अवशेष प्रबंधन के चल रही कंबाइन को थानाध्यक्ष महुआडीह को तत्काल सीज करने हेतु सौपा गया। उन्होंने बताया कि बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम अथवा स्ट्रा रीपर जैसे फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों के बिना कंबाइन हार्वेस्टर चलते हुए नहीं पाया जाना चाहिए। यह भी निर्देश है कि थाना के माध्यम से तत्काल सीज कराया जाए एवं सीज हार्वेस्टर को तब तक न छोड़ा जाए जब तक की हार्वेस्टर मालिक अपने स्वयं के खर्च पर हार्वेस्टर में s.m.s. लगवा नहीं लेता है।

rkpshomnath

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

3 minutes ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

5 minutes ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

8 minutes ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

17 minutes ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

20 minutes ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

30 minutes ago