देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, सुरौली थाना क्षेत्र के समोगर निवासी नौजवान निहाल सिंह के हत्या में शामिल नामजद आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं, उक्त बातें जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा।उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार से हम जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ उनके गांव जाकर आज मिले हैं।परिवार के लोग व निहाल सिंह के पिता जी पुलिस कार्यवाही से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं है उनका कहना है कि जब तक नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते हैं तब तक मामले का सही खुलासा नहीं हो सकता है।
अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि मैंने भी जनपद के पुलिस अधीक्षक से बात किया है उन्होंने आश्वासन दिया है कि दो से तीन दिन के अंदर इस हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जायेगा। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है कांग्रेस उनके साथ मजबूती के साथ खड़ा होकर न्याय दिलाने का काम करेगी।प्रेस वार्ता के समय कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, सुयश मणि त्रिपाठी, बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी,राघवेंद्र सिंह राकेश ,धर्मेन्द्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कपरवार नौकाटोला निवासी रिटायर्ड शिक्षक, जयप्रकाश श्रीवास्तव के घर…
हालत गंभीर: जिला अस्पताल रेफर, श्यामदेउरवां क्षेत्र में मचा हड़कंप महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के…
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर रेलवे स्टेशन के दक्षिणी रेलवे फाटक पर शुक्रवार को एक हृदयविदारक…
बदमाशों ने घेरकर की बेरहमी से पिटाई, सोने- चांदी के जेवरात व बाइक लेकर फरार…
बस पकड़ने पहुंचे थे न्यायालय कर्मी, हादसे के बाद न्यायिक परिवार में शोक की लहर…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पिपरा जटामपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल-अनुकूल कानूनी सेवाओं के…