देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) वर्तमान समय युवाओं का है जहाँ युवा प्रत्येक क्षेत्र में अपने कामयाबी के परचम लहरा रहे हैं। उनकी सफलता को और अधिक प्रतिस्पर्धी एवं सफल बनाने में पुरस्कार
की महती भूमिका होती है। उक्त बातें बाल दिवस तथा स्काउट एवं गाइड के त्रिदिवसीय शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए जनता इण्टर कालेज के प्रबन्धक कैप्टन डा. हरिकेश सिंह ने बोर्ड परीक्षा 2024 में कला वर्ग से हिन्दी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्व. विश्वरूप द्विवेदी प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान करते हुए कही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्काउट एवं गाइड ट्रेनिंग कमिश्नर तथा अग्रसेन बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या गीता ने कहा कि बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री इरसाद अहमद, संचालक राजेश कुमार पांडेय, डा. राजेश कुमार मिश्र, बृजेश कुमार यादव, समीर कुशवाहा आदि विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
थाने की चौखट पर टूटता भरोसा, वर्दी की गरिमा पर उठते सवाल विशेष कविता |…
2 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे नाम, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छापलेखक:…
2 नवंबर: शाहरुख खान से गुरु रामदास तक, जानिए आज जन्मे महान व्यक्तित्वों की कहानी…
2 नवंबर का इतिहास: जानिए इस दिन की 15 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने दुनिया पर छोड़ी…
दैनिक पंचांग एवं राशिफल, 2 नवंबर 2026: कालाष्टमी पर जानें 12 राशियों का भविष्य सोमवार,…
Ai निर्मित पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के पीपीगंज-मछरिहा मार्ग पर रविवार शाम तेज…