ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं- गंगा सिंह कुशवाहा


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर के नारायणपुर कोठी स्थित न्यू लाइट स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फाजिलनगर के पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां के बच्चे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।आज के बच्चे हमारे राज्य और हमारे देश का भविष्य हैं। आज मैं जिन शानदार चेहरों को देख रहा हूँ। जिन्हें पुरस्कार मिल रहे हैं और जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वे बड़े होकर निश्चित रूप से कल हमारे प्यारे देश के नागरिक बनेंगे।वे बड़े होकर बड़ी सफलता,नाम और शोहरत के साथ-साथ उच्च मानवीय मूल्यों को प्राप्त करेंगे। विशिष्ठ अतिथि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व भाजयुमो के जिलाउपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला ने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि आज यहाँ बच्चों ने जो प्रतिभा दिखाई है।इससे सिद्ध होता है कि इनमें समाज के योग्य नागरिक बनने की क्षमता है। शिक्षा का मतलब सिर्फ़ कक्षा की चार दीवारों के भीतर होने वाली गतिविधियों से कहीं ज़्यादा है। यहां के शिक्षक कम संसाधन में जितना बेहतर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दे रहे हैं।वह अपने आप में काफी सराहनीय है। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देश भक्ति पर नाटक, सामाजिक मुद्दे दहेज प्रथा सहित पर्यावरण और सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। संचालन सैफुल्लाह ने किया। प्रधानाचार्य हरेश चौबे ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान विजय राव,राहुल पाठक,अतुल पाण्डेय,नीतीश मिश्रा,योगेश यादव,अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

9 minutes ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

17 minutes ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

6 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

7 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

11 hours ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

12 hours ago