रस्सी के सहारे लटक कर युवक अपनी इहलीला समाप्त कर ली

मनियर/ बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के पिलूई खेजुरी मोड़ के समीप एक युवक ने शुक्रवार की रात घर से कुछ दूरी पर बगीचे में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक पिलूई खेजुरी मोड़ निवासी शिवजी राजभर का 30 वर्षीय पुत्र गंगासागर राजभर
ने अपने घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर मुन्ना सिंह के बगीचे में रस्सी के सहारे पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो परिजन शुक्रवार की रात उसको खाना खाने के लिए खोज रहे थे कि किसी ने सुचना दिया कि, बगल के बगीचे में किसी ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी है। परिजन जब बगीचे में पहुंचे तो मौके की स्थिति देख चिखने चिल्लाने लगे। वही से परिजन पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर शव को कब्जे में लेकर कारवाई में जुट गई। वहीं परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी भी नही हुई थी। दबी जुबान से लोगों में चर्चा है कि परिवार के सदस्यों से साथ आए दिन किसी महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर कहासुनी होती रहती थी, जिसको लेकर वह तनाव में रहता था। वैसे मृतक का बड़ा भाई कन्हैया राजभर ने पुलिस को लिखित देकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बताया है। वहीं माता रमावती देवी का रोते रोते बुरा हाल है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

35 minutes ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

1 hour ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

2 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

10 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

10 hours ago