सड़क पर टहलते समय वृद्ध महिला की पिकअप के धक्के से मौत

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा) बेल्थरा रोड मार्ग पर स्थित रुद्रवार चट्टी के समीप शनिवार को सड़क पर टहलते समय 58वर्षीय वृद्धा की पिकअप के धक्का से मौत हो गयी, सूचना पर पहुंची सिकंदरपुर पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रुद्रवार गांव निवासी रमाशंकर पटेल कि पत्नी 58 वर्षीय मुनरी देवी रोजाना की भांति शनिवार को भी सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी टहलने के बाद वह वापस घर जा रही थी, इसी दौरान मुनरी देवी जैसे ही गांव की चट्टी के समीप पहुंची कि बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही पिकअप ने उसे धक्का मार दिया जिससे सड़क पर गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर इकट्ठा गांव वालों ने घायल मुनरी देवी के को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भागने लगा उसी दौरान असंतुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे मे चला गया जिसे मौजूद लोगों ने चालक सहित पिकप को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, पुलिस ने शव को लेकर कब्जे में पीएम को भेज दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

41 minutes ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

1 hour ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

2 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

3 hours ago