बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक युवक का शव सोमवार को मिला। मौके पर ही मृतक की बाइक भी बरामद हुई है। परिवार के लोग युवक के संदिग्ध मौत की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेमरिया के मजरा नान्हूपुरवा निवासी राधेश्याम उर्फ गोली (35) बाइक से सुबह निजी कार्य के लिए निकला था। लेकिन कुछ देर बाद तिकोनी बाग चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर जगतापुर के पास शव पड़ा मिला। पास में ही मृतक की बाइक और बैग भी थी। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के लोग भी रोते बिलखते हुए पहुंचे। कुछ लोग मकान का प्लाटिंग करवा रहे हैं, वहीं शव पड़ा था। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि परिवार के लोगों ने संदिग्ध मौत की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…