Categories: Uncategorized

भारतीय संस्कृति का अनुसरण कर रही दुनिया-सूर्य प्रताप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय संस्कृति का अनुसरण पूरी दुनिया कर रही है। सदैव ही भारत ने अपनी सभ्यता और संस्कृति से अपना लोहा मनवाया है।हमारी संस्कृति विध्वंश कार्य नहीं है। हमारे सभ्यता और संस्कृति के कारण ही हम विश्व गुरु बनने के करीब हैं।
उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सदर द्वारा कौशल किशोर तेज प्रभात पीजी कालेज बागापार में आयोजित वर्ष प्रतिपदा एवं आद्य सर संघ चालक प्रणाम कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह जिला प्रचारक सूर्य प्रताप ने व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू एक परिवार है और हमारी संकल्पना इसके माध्यम से व्यक्ति का निर्माण करना है। राष्ट्र प्रेम की गंगा का जो भगीरथ प्रयास डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने किया था संघ उसे निरंतर आगे बढ़ा रहा है। सामाजिक समरसता के कार्य के साथ राष्ट्र और देश के प्रति समर्पण की भावना हमारा आधार है। हमारा परिवार समरस हो, पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने का सार्थक प्रयास संघ का स्वयंसेवक पूरे देश में कर रहा है। वर्ष प्रतिपदा के प्रारंभ में यह कहना अत्यंत ही समीचीन होगा कि भारत की गौरवशाली परंपराएं ही भारत की आधार प्रतीक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आई एम चुप की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शताब्दी वर्ष मान रहा है। इसके अंतर्गत संघ के स्वयंसेवक मलिन बस्तियों में जाकर स्वच्छता के कार्यक्रम के साथ-साथ नागरिक कर्तव्य ज्यादा संरक्षण पर्यावरण प्रदूषण स्वदेशी और संकल्प की भावना विकसित करने का प्रयास करेगा।
इस दौरान खंड संघ चालक साधुशरण शर्मा, जिला संपर्क प्रमुख विमल पांडेय, खंड कार्यवाह सुनील मिश्रा, सह खंड कार्यवाह धर्मेंद्र मौर्य, डॉ शांति शरण मिश्र, विद्यार्थी परिषद के मयंक मणि त्रिपाठी, ऋषभ श्रीवास्तव, अभिषेक, विपुल पांडेय, पिंटू कुमार, प्रमोद पासवान, शिवम शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कन्नौजिया अखिलेश कुमार, मनोज गौतम, चंद्रशेखर पटेल सहित तमाम स्वयं सेवक गणेश में उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

3 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

4 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

5 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

5 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

5 hours ago