क्षति का किया आंकलन, राहत सामग्री वितरित
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिलाधिकारी महसी ने बताया कि तहसील महसी अन्तर्गत राजस्व ग्राम पचदेवरी में 29 मार्च की रात्रि घटित अग्निकाण्ड में श्रीराम पुत्र रामनाथ, नन्द पुत्र रामनाथ, विजय पुत्र श्रीराम, सनेही पुत्र राम रतन, अनरुद्ध पुत्र सनेही व भूलन पुत्र सनेही की आवासीय झोपड़ी जलकर नष्ट हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही संबन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर नियंत्रण पाया। घटना स्थल पर पहुंचे राजस्व कर्मचारियों की टीम द्वारा अग्निकाण्ड से हुए नुकसान का आंकलन किया गया तथा सभी प्रभावित परिवारों को छाया हेतु तारपोलिन व खाद्यान्न की व्यवस्था करवायी गयी। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अग्निकाण्ड में किसी अन्य प्रकार की जनहानि/पशुहानि नहीं हुई है। प्रभावित व्यक्तियों को सहायता धनराशि दिए जाने हेतु आवश्यक प्रपत्र एकत्रित करके कार्यवाही की जा रही है।
आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…
पिता ने किया बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार 15 साल तक बांधी राखी, फिर उसी…
नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…
सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…
शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…