महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)l आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र शिवाजी रतन कांबले की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांबले द्वारा संगठन के प्रति निष्ठा एवं उनकी कार्यशैली अत्यंत ही सराहनीय है। प्रदेश अध्यक्ष (इजा) महाराष्ट्र का पद संभालने के तुरंत बाद, कांबले द्वारा मुंबई में कार्यालय तथा पुणे में कार्यालय उपलब्ध करा लेना यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। संगठन को आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।
इसी परिप्रेक्ष्य में कल केंद्रीय संयुक्त प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र शिवाजी रतन कांबले द्वारा, मुंबई के आमदार एवं प्रसिद्ध उद्योगपति एवं रायगढ़ सहकारी बैंक के चेयरमैन तथा भारतीय शेतकरी कामगार पार्टी के अध्यक्ष जयंत प्रभाकर पाटील, से उनके मुंबई स्थित कार्यालय पर मुलाकात की। इस मुलाकात में संगठन को गतिशील एवं मजबूती प्रदान करने हेतु पाटील द्वारा, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय संयुक्त प्रभारी से बातचीत के बाद पूर्ण सहयोग की बात भी कही। इस मीटिंग में केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र शिवाजी रतन कांबले, पत्रकार सुरेश पाटु, पत्रकार राजेंद्र रोकडे, पत्रकार एस बी जाधव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…
बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…
कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…