रुपया दुगुना करने के लालच में दस लाख की ठगी के शिकार

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l भिवंडी में दो गुना रकम करने के बहाने 10 लाख रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत भिवंडी नरपोली पुलिस से की, जिसपर नरपोली पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ, ठगी का मामला दर्ज कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
भिवंडी दापोड़ा गांव में 10 लाख रूपये की ठगी का शिकार लोनावाला पुणे निवासी, प्रमोद रमेश श्रीवर्धनकर ने नरपोली पुलिस स्टेशन को अपने साथ हुए 4 लोगों द्वारा धोखाधड़ी कर, ठगी करने की जानकारी दी। जिसपर नरपोली पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ, भादवि की धारा 406/ 420/ 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना में शामिल वारजे पूणे निवासी स्नेहल राजपाल, राघो शर्मा, तथा अजय मुकेश, एवं मुन्ना, द्वारा रणनीति के तहत लोनावाला, पूणे के रहने वाले प्रमोद रमेश श्रीवर्धनकर से रकम दूगुना करने के बहाने 10 लाख रूपया लेकर फरार हो गये, जिसकी शिकायत उन्होंने नरपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई हैं। आगे की कार्यवाही उपनिरीक्षक आर के दलवी द्वारा किया जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago