संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है – सुशील

आर एस एस के प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में बोल रहे थे विभाग प्रचारक

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र के बरठी (चेरो) में चल रहे विशेष प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण के समापन समारोह को विभाग प्रचारक सुशील ने स्वयंसेवको को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। यह ईश्वरीय कार्य हेतु निर्मित विश्व का सबसे बड़ा सेवा संगठन है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना से समस्त जीवो के कल्याण के निमित्त कार्य कर स्वयंसेवको ने अपनी पहचान बनाई है। स्वार्थ रहित सेवा से समाज गढ़ इन्होंने इसे नई दिशा दी है, जिसका लाभ देश को मिल रहा है। देश का कोई भी संगठन इसके आसपास भी नहीं आता। इसके पास अकेले ही समाज को बदलने, जातिवाद को समाप्त करने और गरीबों की आंखों से आंसू पूछने की क्षमता है। संघ ने परम वैभव संपन्न भारत बनाने की चुनौती स्वीकार की है। संघ के स्वयंसेवकों ने देश की रक्षा में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है, और देश विभाजन के पूर्व के दिनों से लेकर आज तक विभाजनकारी और राष्ट्रद्रोही शक्तियों का सामना किया है। शाखा व प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से ही संघ ने समर्पित कार्यकर्ता तैयार किए हैं, जो संगठन का सूत्र आधार निर्मित करते हैं। इन संघ कार्यकर्ताओं के लिए समाज का दर्द अपना दर्द है। राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य के प्रति प्रखर प्रतिबद्धता, भारत माता और अपने सांस्कृतिक मूल्यों को संचित करने में स्वयंसेवक सदैव सक्रिय रहते हैं। इन्हीं स्वयंसेवकों में महापुरुषों जैसे व्यक्तित्व की उत्कट अभिव्यक्ति होती है।प्रशिक्षण में शाखा लगाने, शाखा विकर करने, सीटी संकेत, आरम्, दक्ष, अग्रेसर बुलाने, सम्पत् करने, अर्धवृत्त, ध्वज लगाने, ध्वज उतारने, ध्वज प्रणाम करने, दण्ड प्रहार, संचलन अभ्यास, दीर्घ श्वसन, शाखा समापन करने, संघ की प्रार्थना उच्चारण, सूर्य नमस्कार, अमृतवचन बोलने, सुभाषित, गीत, एकल गीत आदि की जानकरी दी गई। इस दौरान जिला प्रचारक अखिलेश्वर, वर्ग कार्यवाह ओमप्रकाश मिश्र, वर्ग राजेश शुक्ला, रवि जी, करुणेश सिंह, वाचस्पति मिश्र, प्रदीप, दानवीर सिंह, रोशन, वीरेन्द्र, प्रशांत, प्रमोद, देवराज आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

24 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago