पति को पीठ पर लेकर सीएमओ ऑफिस पहुंची पत्नी

  • वीडियो वायरल

रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा)। अर्धांगिनी शब्द अग्नि के सात फेरों के दौरान एक स्त्री से ऐसा जुड़ता है कि जीवन पर्यन्त पति परमेश्वर हो जाता है। कुछ ऐसा ही वाकया जिले के सीएमओ ऑफिस के सामने आया। जहां एक महिला पीठ पर पति को लेकर अपने कर्तव्य को अदा कर नारी शक्ति और नारायणी को चरितार्थ करती दिखती है।यह मार्मिक दृश्य स्वास्थ्य महकमे की खोखली व्यवस्था को भी उजागर करता है।असल में महिला अपने दिव्यांग पति का विकलांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिये उसे पीठ पर लादकर इधर-उधर भटकती दिख रही। मामला विगत सोमवार का है। सोमवार को सीएमओ ऑफिस में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का साप्ताहिक दिन निर्धारित किया गया है। बताते हैं कि सीएमओ ऑफिस आई हरचंदपुर क्षेत्र देदोर की रहने वाली पिंकी सीएमओ कार्यालय पर पति आदित्य कुमार का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए आई थी। व्हील चेयर की कोई व्यवस्था न होने के कारण उसे मजबूरी में पति को पीठ पर लादकर करके इधर से उधर जाना पड़ा। वह चाहती हैं कि सीएमओ ऑफिस में उसके पति का दिव्यांग प्रमाण पत्र बन जाये और यहाँ जो भी अव्यवस्था है उसमें सुधार किया जाए ताकि यहाँ दिव्यांग को सुविधा मिल सके।
इस मामले में सीएमओ डॉ. नरेश चन्द्रा का कहना है कि सोमवार को एक महिला अपने पति का दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए सीएमओ ऑफिस आई थी। सीएमओ ऑफिस में दिव्यांग प्रमाण पत्र कार्यालय के बाहर व्हीलचेयर की सुविधा दी गई है। हो सकता है उस दिन उस महिला को वह व्हीलचेयर दिखाई न दिया हो या उसने किसी से पूछा ना हो। बाकी सोमवार के दिन सभी दिव्यांग यहाँ आते हैं। उन सभी को यह जानकारी है कि यहाँ व्हीलचेयर की सुविधा रखी गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

11 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

19 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago