प्रेम ही ईश्वर, ईश्वर ही प्रेम

प्रेम ही ईश्वर है प्रेम परमात्मा है,
प्रेम के सिवाय कुछ भी नहीं है,
प्रेममय हर जीव, जीव जीवन है,
चराचर के प्रेम में परम ईश्वर है।

निर्जीव भी जड़ है फिर चाहे
वो किसी भी रूप में भी हो,
पेड़ पौधे पशु पक्षी मनुष्य,
ईश्वर स्वरुप, परमात्मा है।

जो निराकार है, साकार है,
मनुष्य का जीवन साधना है,
चार आश्रम, चार पुरुषार्थ में,
चार वेद में और चार वर्ण में।

मेरा तो ऐसा मानना है कि गृहस्थ
आश्रम से बड़ा कोई आश्रम नहीं है,
जिसमें प्रेम, सेवाभाव, दानशीलता,
सहिष्णुता, मृदुभाव स्वार्थहीनता है।

प्रेम आसक्ति है प्रेम में शक्ति है,
प्रेम ही पूजा है, प्रेम ही भक्ति है,
प्रेम में पवित्रता है, प्रेम अनुरक्ति है,
प्रेम के बिना यह जीवन अधूरा है।

आदित्य प्रेम बिना जीवन व्यर्थ है,
प्रेम के बिना जीवन में नीरसता है,
प्रेम ही ईश्वर है, ईश्वर ही प्रेम है,
प्रेम में सच्चाई, प्रेम में विश्वास है।

  • डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र
    ‘आदित्य’, ‘विद्यावाचस्पति’

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

10 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

18 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago