राशन वितरण में कटौती का लगाया आरोप
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) बिलरियागंज विकासखंड क्षेत्र के बिंदवल जयराजपुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ, राशन वितरण में कटौती का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया । ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार राशन वितरण में कटौती करते हैं, मानक के अनुरूप राशन का वितरण नहीं करते हैं, शिकायत करने के बाद अभद्र व्यवहार करने पर उतारू हो जाते हैं। जबकि शासन प्रशासन के संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत भी की गई है, परंतु जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं । इतना नही मशीन से पहले अंगूठा लगवा लिया जाता है और जब राशन लेने जाते है तो राशन देने मे आना कानी करते हैं।वही जब कोटेदार आफताब से इस संबंध में सवाल किया गया तो, इन आरोपों को कोटेदार ने निराधार बताया है ।
सोहनाग/सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग में शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के पूर्व…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के पिंडी-भागलपुर मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क के समीप…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल करने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छह…
प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सजेगा साहित्यिक समारोह, देश के जाने-माने साहित्यकारों की रहेगी मौजूदगी संत…
हर बूथ पर 140 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य, युवा और महिला मतदाताओं के पंजीकरण…