मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम नरसिंडाढ़ में पुलिया ऊंचा किये जाने व तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नरसिंहडाड़ निवासी गुलाटी यादव पुत्र राममूरत यादव द्वारा सैकड़ो ग्रामीणों के साथ गांव में बनाये गए पुलिया के उचा बनाये जाने को तथा तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने को लेकर सड़क जाम किया गया।
गुलाटी व ग्रामीणों का कहना है कि, तीन दिनों से हम लोग अंधेरे में सोने को मजबूर हैं लेकिन सम्बंधित विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रही हैं, वही यह भी कहा कि सड़क पर बने पुलिया के उचा किये जाने से वर्षा का सारा पानी हम लोगो के घरों मे आ जाएगा, जिससे हम लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ जायेगा।
गुलाटी ने कहा कि अगर हम ग्रामीणों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो हम लोग चक्का जाम नही हटाएंगे। सूचना पर दलबल के साथ पहुँचे मईल थाना प्रभारी निरीक्षक ने अपनी सूझ बूझ से लोगो को समझा कर जाम को खुलवाया। सूत्रों की माने तो वर्तमान में आवागमन शुरू हो गयी हैं।
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…
नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। करनई गांव को आसपास के क्षेत्रों से…
शहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुवायां थाना क्षेत्र के नत्थापुर गांव में अंतिम संस्कार के दौरान…
जनाब! अपनी समस्याओं को सुलझाने और समाधान तलाशने के लिए अब केवल इंसान ही टंकी…
अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…