बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रधान विशुनपुर देवार एवं परसिया देवार के ग्राम प्रधानों ने मोहन सेतु एप्रोच मार्ग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बताते चले कि शनिवार को वर्षो बाद से अधूरे पड़े मोहन सेतु का एप्रोच मार्ग अभी तक नही बन पाया, जिससे उत्तर से दक्षिण तथा दक्षिण से उतर से आने जाने वाले विशाल जनमानस को कभी नाव तो कभी अधूरे पीपा के पुल से इस पार से उस पार आने जाने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान को लेकर ग्राम प्रधान विशुनपुर देवार ओमप्रकाश यादव ने उपजिलाधिकारी बरहज को पत्रक सौंपकर बताया कि , कभी नाव से तो कभी अधूरे पड़े पीपा के पुल से दिक्कतों का सामना करते हुए आना जाना होता हैं, लेकिन सम्बंधित विभाग के कानों तक जु नही रेंगता। शनिवार को सैकड़ो ग्रामवासियों के साथ दोनों गावो के प्रधानों ने इस समस्या के शीघ्र समाधान हेतु उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर मांग किया गया कि जल्द से जल्द मोहन सेतु के एप्रोच मार्ग का निर्माण कराकर जनमानस के लिए शुरू किया जाय। इस दौरान ग्राम प्रधान विशुनपुर देवार ओमप्रकाश यादव,व ग्राम प्रधान परसिया देवार प्रतिनिधि छोटेलाल भारती के साथ सैकड़ो ग्रामीण जन मौजूद रहे।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…