पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल ने श्रद्धांजलि दी

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने अनेकों भारतीय पर्यटकों पर गोलीबारी की। इस घटना के खिलाफ पूरे देश के नागरिकों में गुस्से का माहौल है। पाकिस्तानी आतंकी हमले के विरोध में जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन हो रहे हैं। इसी तरह घाटकोपर पश्चिम में कांग्रेस गुजराती सेल और ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस की ओर से घाटकोपर स्टेशन वेलकम होटल के समीप आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल के अध्यक्ष केतन शाह ने कहा कि सरकार को समय रहते पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का असली मौका है। शाह ने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ जो कार्रवाई की जाएगी कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से समर्थन देगी। इस अवसर पर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए। इस श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से कमलेश कपासी, जिला महासचिव दीपक जोशी, दयानंद जगताप ब्लॉक अध्यक्ष रामजी शुक्ला, विदेशपाल सिद्धू, योगेश काचलिया और बड़ी संख्या में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago