मुख्यमंत्री से मिलकर ग्राम प्रधान ने की स्वास्थ्य उपकेन्द्र की मांग

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के विकास खण्ड तमकुहीराज के ग्राम पंचायत बसडीला पाण्डेय की ग्रामप्रधान माधुरी पाण्डेय, जनता दरबार मे उपस्थित हो कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर, स्वास्थ्य उपकेन्द्र की स्थापना में अवर अभियंता स्वास्थ्य विभाग कुशीनगर ज्ञानेन्द्र गौरव के ऊपर आरोप लगाई हैं, इनके द्वारा ग्रामपंचायत बसडीला पाण्डेय से प्रस्तावित्त पत्रावली जो ब्लॉक स्तर से अग्रसारित हो कर, मुख्यचिकित्साधिकारी कुशीनगर कार्यालय को एक वर्ष पूर्व गई थी, लम्बित करके सरकार के मंशा पर पलीता लगाया जा रहा है। ग्रामप्रधान का यह भी आरोप है कि बार बार मिलकर निवेदन करने के बावजूद, अवर अभियंता ज्ञानेन्द्र गौरव द्वारा पत्रावली में कोई रिपोर्ट या कार्यवाही नही की गई ।जबकि ग्राम पंचायत बसडीला पाण्डेय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 रामधारी पाण्डेय का पैतृक गांव है और सरकार आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रही है, ऐसे में एक अधिकारी द्वारा सरकार की छवि को धूमिल किया जा रहा है। विदित हो कि यह ग्रामसभा लगभग दर्जनों गांवों से घिरा हुआ है और पांच किलोमीटर की परिधि में कोई स्वास्थ्य उपकेन्द्र नही है, ऐसे में लगभग बीस हज़ार आबादी का यह क्षेत्र प्राथमिक चिकित्सा और प्रसव के लिए दूर दराज या प्राइवेट हास्पिटल में जाने को मजबूर है। बसडीला पाण्डेय में स्वास्थ्य उपकेन्द्र की स्थापना होने से बसडीला पाण्डेय के साथ ही अमवा दुबे,रावतपार, क़ुरमौटा,सिरपतखण्ड,बेलवा खुर्द ,तेनुआ,रुद्ववलिया,पोखरभिंडा,दमवतिया,बरवां डिगरी ,तेज़वलिया,जमुनिया,धनौजी आदि गांव के लोगों के लिए अत्यन्त लाभप्रद होगा ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

8 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

18 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

19 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago