संकुल स्तरीय बैठक में निपुण ब्लाक बनाने पर जोर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l बीआरसी परिसर में बीईओ पंकज सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड, पडरौना के समस्त नोडल शिक्षक संकुल की बैठक संपन्न हुई । बैठक में ब्लाक को निपुण बनाने तथा वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों पर जोर दिया गया।
बीईओ पंकज सिंह ने बैठक में विभिन्न योजनाओं तथा बिन्दुओं पर चर्चा कर क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिया। उन्होंने डीसीएफ के शत-प्रतिशत भरे जाने , निपुण भारत योजना के अन्तर्गत कक्षा 1-3 तक की भाषा व गणित की 22 सप्ताह की, वार्षिक योजना के संचालन का पर्यवेक्षण किया। उन्होंने सभी नोडल शिक्षक संकुल को निर्देशित किया कि हर हाल में 18 तारीख से पहले वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इसके अतिरिक्त विद्यालय अभिलेख, कंपोजिट ग्रांट के सदुपयोग, समयान्तर्गत बच्चों का ड्रेस पहने हुए फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने, फेक नामांकन को डिलीट करने, आधार बनवाकर व प्रेरणा पोर्टल कर सत्यापन करने आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान इंदरजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, मनीष तिवारी, देवेंद्र मिश्र,निसार अहमद, उमेश तिवारी,गीता चतुर्वेदी , भोला मिश्र , सुनील मिश्र, द्रोपदी सिंह आदि मौजूद रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

5 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

5 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

5 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

5 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

5 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

6 hours ago