तहसील समाधान दिवस पर पीड़ित ने आत्मदाह की कोशिश

पत्रकार की सतर्कता से बची जान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के सलेमपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर एक घटना सामने आई, जब एक पीड़ित व्यक्ति ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, एक पत्रकार की सूझबूझ और तत्परता से उस व्यक्ति की जान बच गई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार अमित कुमार मिश्र की जमीन को किसी ने गलत तरीके से अपने नाम करा लिया है जिसको लेकर इनके द्वारा संबंधित अधिकारियों से अपनी गुहार लगाई गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसको लेकर ये छुब्द थे और समाधान दिवस पर आए थे । यह घटना तब घटी जब पीड़ित व्यक्ति, जो अपनी समस्या का समाधान न होने से निराश था, समाधान दिवस पर मौजूद अधिकारियों के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने जा रहा था। उसने पहले से ही मिट्टी का तेल अपने ऊपर डाल लिया था और आग लगाने ही वाला था कि तभी वहां मौजूद एक पत्रकार की नजर उस पर पड़ी। पत्रकार ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उस व्यक्ति को पकड़ लिया और आत्मदाह करने से रोक लिया। पत्रकार की इस तत्परता ने न सिर्फ उस व्यक्ति की जान बचाई, बल्कि वहां मौजूद अन्य लोगों को भी एक बड़ी विपत्ति से बचा लिया
घटना के बाद, पत्रकार के इस साहसिक कदम की हर ओर से प्रशंसा की जा रही है। वहां मौजूद लोगों ने पत्रकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना की , जिसने एक दुखद घटना को होते-होते रोक दिया।
समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की शिकायतों और समस्याओं का निवारण करना होता है, लेकिन जब समस्याएं समय पर हल नहीं होतीं, तो लोग निराश होकर ऐसे कदम उठाने पर मजबूर हो जाते हैं। इस घटना ने एक बार फिर से प्रशासन को चेताया है कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए ताकि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं न घटें।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

4 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

4 hours ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

4 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

4 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

5 hours ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

5 hours ago